फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with woman staff by manager from 4 years

मैनेजर ने धमकाया, बस संबंध बनाती रह, नौकरी सेफ रहेगी

Fri, 08 May 2015 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बावल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बावल(हरियाणा) Updated Fri, 08 May 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
rape with woman staff by manager from 4 years

निजी कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी से वहां का मैनेजर 4 से लगातार रेप कर रहा था। हरियाणा के बावल में इस सनसनीखेज खुलासे के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


दरअसल शिकायत के अनुसार पहले मैनेजर ने नाश्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला बेहोश कर युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद नौकरी से निकालने के नाम पर उसके साथ 4 साल तक लगातार रेप करता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला ने परेशान होकर पुलिस थाने में बावल के आईएमटी स्थित सनकाई कंपनी के मैनेजर की शिकायत दी।
विज्ञापन


कसौला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर कंपनी के मैनेजर पर सेक्सुअल एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। बावल क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय महिला आईएमटी बावल स्थित सनकाई कंपनी में नौकरी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिला बेहोश कर ‌किया दुष्कर्म

rape with woman staff by manager from 4 years

पीड़िता के अनुसार करीब चार साल पूर्व 2011 में उसकी मुलाकात कंपनी के मैनेजर रतनागर से हुई थी। नौकरी लगने के कुछ दिन बाद मैनेजर ने उसे किसी चीज में नशीला पदार्थ खिलाया और मदहोशी का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया।

यही नहीं आरोपी ने नौकरी से निकालने के नाम पर उसके साथ चार साल तक लगातार रेप किया। महिला ने बताया कि बुधवार शाम रतनागर से परेशान महिला पुलिस थाने पहुंच गई। शिकायत मिलते ही कसौला पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी तथा देर रात ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई मुनिया देवी, जांचकर्ता, कसौला थाना ने बताया कि मैनेजर रतनागर के खिलाफ धारा 376 व 328 के तहत केस दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed