{"_id":"1133e591bd175f57cc2ea85f9fc2476b","slug":"rape-with-woman-in-amritsar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की हत्या की धमकी देकर घर में घुसे युवक ने लूटी आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की हत्या की धमकी देकर घर में घुसे युवक ने लूटी आबरू
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sat, 26 Dec 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेली महिला को देखकर दीवार फांदकर घर में घुसे युवक ने धमकी देकर महिला से रेप किया। वारदात पंजाब के अमृतसर श्ाहर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
थाना राजासांसी के अधीन क्षेत्र में एक महिला से उसी गांव के रहने वाले ने दीवार फांदकर दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर कुलदीप सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पीड़िता ने एसआई भूपिंदर कौर को बताया कि उसका पति एक साल से विदेश में है। घर में उसका चार साल का बेटा है। शुक्रवार देर रात जब वह अपने पुत्र के साथ सो रही थी तो कुलदीप सिंह ने उनकी दीवार फांदकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जब वह शोर मचाने लगी तो आरोपी ने धमकी दी कि ऐसा करने पर उसके पुत्र को जान से मार देगा। सुबह शनिवार उसका पति विदेश से लौटा। महिला ने उसे यह सब बताया।