{"_id":"ad55697ba2f227189a9903a71f5fe414","slug":"rape-with-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर रिश्तेदार ने महिला से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर रिश्तेदार ने महिला से किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Thu, 07 Aug 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने घर में घुसकर महिला से दुराचार करने और धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
जिले के एक गांव की महिला ने शिकायत की थी कि उसका रिश्तेदार जसवाली निवासी गुरमुख सिंह का उनके घर पर काफी आना जाना था। आरोप है कि गुरमुख उस पर बुरी नजर रखता था।
जब वह घर पर अकेली थी, उसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ दुराचार किया। इसी बीच उसकी बेटी मौके पर पहुंच गई, जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जाते समय उसने जान से मारने की धमकियां दी। शिकायत पर थाना डिवीजन नं.1 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार और धमकियां देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन