फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with Woman at hotel in Ludhiana

बात करने के बहाने ले गया होटल, फिर महिला के साथ की हैवानियत और दी धमकी

Tue, 07 Aug 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Tue, 07 Aug 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
rape with Woman at hotel in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर
किसी काम के लिए लुधियाना आई एक विवाहिता को उसके गांव का लड़का बात करने का बहाना बनाकर उसे होटल में ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। दुराचार के 10 महीने तक आरोपी उसे धमकियां देता रहा कि वह किसी को इस बारे में न बताए। नहीं तो वह उसे बदनाम कर देगा। पीड़िता ने हिम्मत जुटा कर इसकी जानकारी अपने पति को दी। पति ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पति की शिकायत पर थाना कोतवाली की पुलिस आरोपी केवल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता अक्तूबर 2017 में किसी काम के लिए लुधियाना आई थी। जालंधर बाईपास के पास आरोपी के साथ उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी भी उसी गांव का रहने वाला था। आरोपी ने पीड़िता को झांसा दिया कि वह उससे कुछ बात करना चाहता है। आरोपी पीड़िता को बातों में लगाकर माता रानी चौक के पास स्थित एक होटल में ले गया। 
विज्ञापन


वहां पर आरोपी ने पीड़िता के साथ दुराचार किया। उसके बाद आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। नहीं तो वह पूरे गांव में उसे बदनाम कर देगा। बदनामी के डर से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में हिम्मत दिखा पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच करा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed