फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with Widow Lady

बंधक बनाकर विधवा से रेप, बाल भी काटे

Fri, 11 Jul 2014 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 11 Jul 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
Rape with Widow Lady

सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के आशियाना कांप्लेक्स की विधवा महिला को बंधक बनाकर चार लोगों ने दुराचार किया और मारपीट करने के अलावा उसके बाल भी काट दिए।

विज्ञापन


पीड़िता ने दो महिला, उनके पति, दो अन्य युवकों के अलावा अपनी सास पर भी इस मामले में संलिप्त होने का आरोप लगाया।

सेक्टर-20 थाना पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

काम दिलाने के बहाने बंधक बनाए रखा

Rape with Widow Lady

आशियाना कांप्लेक्स में रहने वाली दो बच्चों की मां पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह अपनी जानकार महिला बेबी से कोई काम दिलाने में मदद मांगी।

बेबी ने उसे जीरकपुर में कमरा दिलाया और जल्द ही काम दिलाने का भरोसा दिया। इसी बीच उसके पति सरवन ने उसे कई दिनों तक कमरे में बंद रखा और उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह वह वापस आशियाना आई तो बेबी की सहेली रेखा ने भी बेबी की ही मदद की।

मारपीट की और बाल भी काट ‌दिए

Rape with Widow Lady

रेखा के पति अजय, दोस्त मोनू और रितेश ने भी आशियाना कांप्लेक्स में उसके साथ दुराचार किया। उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की और बाल भी काट दिए। आरोप है कि उसकी सास की शह पर उसके साथ ऐसा किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुराचार, मारपीट, धमकी देने व बंधक बनाकर रखने की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपी सरवन, मोनू और रितेश को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed