{"_id":"2050629864d9bec27a60d5bb539ffb02","slug":"rape-with-tenant-young-lady-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति से करवाया किराएदार युवती का रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने पति से करवाया किराएदार युवती का रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 31 Aug 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-3बी1 में किराएदार पर युवती के बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती फेज-3बी1 में किराए पर रहती है। इसी मकान के ग्राउंड फ्लोर पर आशु गर्ग और हिना गर्ग परिवार समेत रहते हैं।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कहा है कि 26 अगस्त को दोपहर में वह पानी की मोटर चलाने के लिए नीचे गई, तो हिना और उसका पति आशु उसे जबरन अपने कमरे में ले गए।
विज्ञापन
शोर मचाने पर हिना ने टीवी को तेज आवाज में शुरू कर दिया। कमरे को अंदर से बंद कर दिया। हिना ने पति को उससे बलात्कार करने के लिए कहा।
दुराचार करने के बाद आशु ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता का मेडिकल कराया। आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार बताए जाते हैं।
विज्ञापन