परिवार के सोते ही रोजाना बेटी से दरिंदगी
पंजाब के लुधियाना शहर में हवस में अंधा सौतेला बाप परिवार वालों को नींद की गोलियां दे नाबालिग बेटी से रेप करता रहा। पत्नी को पता चलने पर उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। पीड़ित नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पहले पति से तलाक हो चुका है।
पहली शादी से उसके दो बच्चे हैं, एक 14 वर्षीय बेटी जोकि 10वीं कक्षा की छात्रा है, दूसरा 10 वर्षीय बेटा। 2012 में पहले उसने अजय कुमार से शादी कर ली। शादी के बाद बच्चों समेत वह पति के घर पर रहने लगी।
रातभर बनाता हवस का शिकार
महिला ने बताया कि कुछ दिनों पहले वह किचन में चाय बना रही थी। जब चाय लेकर कमरे में आई तो पति बेटी के साथ गलत काम कर रहा था। विरोध करने के बाद उसने जान से मारने की धमकियां देने लगा और मौके से फरार हो गया।
नाबालिग बेटी ने मां को बताया कि बाप उसे डरा-धमका कर काफी समय से दुष्कर्म कर रहा है। उसने बताया कि आरोपी परिवार वालों के दूध में नींद की गोलियां मिला देता था और बाद में रात भर उसे हवस का शिकार बनाता।
चौकी जगतपुरी के प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि किशोरी की मां के बयानों पर आरोपी पर पर्चा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का बुधवार को मेडिकल करवाया जाएगा।