फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with sister in law to get child

संतान की चाह में पत्नी के सामने साली से रेप

Thu, 25 Sep 2014 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Thu, 25 Sep 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
rape with sister in law to get child

संतान पाने की चाह में बहन की शह पर जीजा ने कर दी सारी हैवानियत पार। बंधक बनाकर करने लगा रेप। मामला हरियाणा के यमुनानगर की है। पत्नी जब मां नहीं बन पा रही थी तो पति ने पत्नी की शह पर अपनी साली को यमुनानगर ले आया।

विज्ञापन


साली से संतान पाने के लिए वह उसे बंधक बनाकर रोजाना करने लगा रेप। मामले का खुलासा तब हुआ जब तीन दिन पहले किसी ने चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर सूचना दी थी कि साढौरा में एक किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम किया जाता है।
विज्ञापन


पुलिस ने बिहार के गोपालगंज निवासी प्रमोद और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी प्रमोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि यह सब उसने अपनी पत्नी की शह पर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को मंगलवार देर शाम दोसड़का के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह फरार होने की फिराक में था। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रमोद ने किशोरी को अपनी साली बताया।

पत्नी मां नहीं बन पा रही थी

rape with sister in law to get child

मामले की आरोपी प्रमोद की पत्नी को भी बुधवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर पति-पत्नी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि उसकी पत्नी मां नहीं बन पा रही थी। ऐसे में उसे एक ही रास्ता सूझा कि अन्य लड़की उसकी संतान को जन्म दे। इसके लिए जब पत्नी से बात की तो वह भी राजी हो गई। इसके बाद वह पत्नी संग बंगाल के जलपाईगुडी स्थित उसकी मौसी के घर पहुंचा और उसकी 15 वर्षीय बहन को ले आया।

तीन दिन पहले सोमवार को किसी ने चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर सूचना दी थी कि साढौरा में एक किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम किया जाता है।

चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को मुक्त करवाया था। किशोरी ने काउंसलिंग के दौरान उसके साथ रेप होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने बिहार के गोपालगंज निवासी प्रमोद और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed