फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with mother of 2 child behaf of Wedding Assurance

शादी का झांसा दे 2 बच्चों की मां से 3 साल तक रेप

Thu, 08 May 2014 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Thu, 08 May 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
Rape with mother of 2 child behaf of Wedding Assurance

शहर की एक महिला ने कॉलोनी के एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। यह महिला पति के घर छोड़कर चले जाने के बाद दस साल से बच्चों के साथ अकेली रह रही थी।

विज्ञापन


विवाहिता को उसी की कॉलोनी में रहने वाला व्यक्ति शादी का झांसा देकर दुराचार करता रहा और जब विवाहिता ने शादी की बात की तो वह वादे से मुकर गया। इस पर महिला ने उस व्यक्ति से संबंध खत्म कर दिए। इसके बाद आरोपी ने सोमवार को विवाहिता के घर में घुसकर उससे दुराचार करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना फर्कपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

ढाई साल से कर रहा था रेप

Rape with mother of 2 child behaf of Wedding Assurance

विवाहिता ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दस पहले उसका पति घर छोड़कर कहीं चला गया। इसके बाद से वह अपने दो बच्चों के साथ अकेली ही रहती है।

पीड़ित महिला ने बताया कि करीब चार साल पहले उसकी मुलाकात कॉलोनी में रहने वाले खुर्शीद से हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि खुर्शीद ने शादी का झांसा देकर उससे करीब ढाई साल तक शारीरिक संबंध बनाए और बार-बार कहने पर भी उससे शादी नहीं की। इसके बाद जब उसने आरोपी से शादी के लिए कहा तो वह अपनी बात से मुकर गया।

इस पर उसने आरोपी से संबंध तोड़ दिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह घर पर अकेली थी इस दौरान खुर्शीद उसके घर में घुस आया और उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

रेप केस में अब तक पुलिस की कार्रवाई

Rape with mother of 2 child behaf of Wedding Assurance
मामले की जांच अधिकारी एएसआई प्रवीन कौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को नामजद कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कौर ने बताया कि आरोपी के लिए पुलिस हर संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तारी के लिए आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। वहीं थाना फर्कपुर प्रभारी दयालचंद ने बताया कि आरोपी की धर पकड़ के लिए दो टीमें गठित की गई है।

एक टीम उनके नेतृत्व में तो दूसरी एसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में काम कर रही है। दोनों टीमों ने आरोपी को दबोचने के लिए कईं जगहों पर दबिश दी और दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed