घिनौना डर दिखाकर 12वीं की छात्रा से रेप
पंजाब के पठानकोट में के तारागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की की अश्लील तस्वीरें बनाकर इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार के मामले में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया है।
तारागढ़ क्षेत्र के एक स्कूल की प्लस-टू की छात्रा ने आरोप लगाया है कि ट्यूशन पढ़ने के लिए आते जाते दविंद्र सिंह नामक युवक अक्सर उससे छेड़खानी करता था।
धमकी देकर लड़की से रेप
एक दिन आरोपी ने ट्यूशन पढ़ने के लिए जाते समय उसे रास्ते में रोक लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसे जबरदस्ती अपनी स्कूटी पर बैठाना चाहता था मना करने पर आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो बनाकर इंटरनेट पर डालने की धमकी दे डाली।
लोक लाज से बचने के लिए वह स्कूटी पर बैठ गई। उसके बाद आरोपी उसे एक मोटर पंप पर ले गया, जहां एक कमरे में उसने दुराचार किया। शोर मचाने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।