शादीशुदा था पर कुंवारी युवती से 8 माह तक रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर एक युवक आठ महीने से रेप करता रहा। लड़की को शक हुआ तो पता चला कि युवक शादीशुदा है।
इसके बाद नाबालिग लड़की ने सारी जानकारी अपनी मां को दी। पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन में हरप्रीत उर्फ सन्नी के खिलाफ दुराचार और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया।
पहले से शादीशुदा युवक ने दिया था शादी का झांसा
एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि हरप्रीत सिंह उर्फ सन्नी ने उसकी नाबालिग बेटी को शादी करने का झांसा देकर आठ महीने तक दुराचार किया।
इस दौरान बेटी को पता चला कि हरप्रीत शादीशुदा है। परेशानी के चलते पीड़िता दो जून 2014 को मकान की छत से नीचे गिर गई। पीड़िता ने पुलिस को बयानों में कहा कि छत से हरप्रीत के कारण ही गिरी है।
पीड़िता ने बताया कि उसने शादी करने की बातें कहने और उसके घर में आकर हरप्रीत द्वारा धमकी देने की रिकार्डिंग पुलिस को दे दी है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है। दुराचार की पुष्टि होने के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी कर रही है।