{"_id":"57583f7f4f1c1b1f349c5197","slug":"rape-with-minor-girl-from-2-years-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल तक डरा-धमकाकर नाबालिग से करता रहा रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ साल तक डरा-धमकाकर नाबालिग से करता रहा रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Jun 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
रेप का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में नाबालिग को अकेली देख किया रेप फिर डरा-धमकाकर बनाता रहा उसे हवस का शिकार। वारदार चंडीगढ़ के मनीमाजरा का है। नाबालिग लड़की से डेढ़ साल तक दुराचार करने वाले आरोपी को मनीमाजरा थाना पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोरीगेट निवासी नासिम (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मनीमाजरा थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नाबालिग को डरा धमका कर दुराचार करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी का पीछा कर उसे डराया धमकाया। इसके बाद नाबालिग को घर में अकेला देखकर वह घर में घुसकर दुराचार किया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर करीब डेढ़ साल तक दुराचार करता रहा। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देगा। मंगलवार को नाबालिग ने तंग आकर मामले की पूरी जानकारी मां को दी।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ मनीमाजरा थाना में शिकायत दी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी नासिम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।