{"_id":"18f16884d2596617497ca7ac9666dbb4","slug":"rape-with-minor-girl-by-teachar-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलाई सीखने आई बच्ची के साथ हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलाई सीखने आई बच्ची के साथ हैवानियत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 13 Jun 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से सिलाई सीखने आई एक बच्ची के साथ दुराचार किया। डरी सहमी बच्ची ने किसी तरह अपनी मां को फोन कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
देर रात बच्ची को लाकर परिजनों इसकी शिकायत थाना सराभा नगर की पुलिस के पास की। पीड़ित की मां की शिकायत पर थाना सराभा नगर की पुलिस ने सुखलाल के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए पटियाला भेज दिए।
विज्ञापन
जांच अधिकारी हरजिंदर कौर ने कहा कि पीड़ित बच्ची आरोपी की पत्नी के पास सिलाई सीखने जाती थी। मंगलवार रात वह सिलाई सीखने के लिए गई तो सुखलाल की पत्नी घर नहीं थी। वह उसके घर सिलाई करती रही।
देर रात को आरोपी सुखलाल उसे जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। दुराचार करने के बाद आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह किसी को कुछ नहीं बताए।
लड़की ने किसी तरह हिम्मत दिखा अपनी मां को देर रात फोन किया। उसी समय पीड़ित की मां उसे लेने के लिए चली गई। जब वह सुखलाल के घर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गया।
उन्होंने बुधवार सुबह थाना सराभा नगर की पुलिस के पास इसकी शिकायत की। हरजिंदर कौर ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया था। जिसे वीरवार अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।