पहले पिता ने रेप किया, फिर भाई ने...और अब जीजा ने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शर्मसार होते रिश्तों की बानगी देखिए, नाबालिग युवती से पहले पिता ने रेप किया, फिर भाई ने। बहन से शिकायत करने पहुंची तो जीजा ने भी हवस बुझा ली। ये सनसनीखेज वारदात सामने आई है हरियाणा के यमुनानगर में।
एक नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में अपने पिता, भाई और जीजा पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेडिकल में पीड़िता से बलात्कार की पुष्टि हो चुकी है। गौरतलब है कि पीड़िता अपनी सात बहनों में सबसे छोटी है और उसकी मां की मौत हो चुकी है।
पिता ने दर्ज कराई थी लापता होने की शिकायत
15 साल की इस लड़की के मुताबिक, दो साल पहले उसके पिता ने उसके साथ रेप किया। लड़की ने जब पिता की शिकायत अपने भाई से की तो भाई ने भी बजाए मदद करने के, उसके साथ रेप किया।
लड़की द्वारा पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, उसके पिता और भाई करीब दो साल तक उसके साथ रेप करते रहे। हालात से परेशान लड़की घर से भागकर अपनी बड़ी बहन के घर चली गई, लेकिन यहां भी उसके जीजा ने उसके साथ रेप किया।
लड़की के घर से भाग जाने पर उसके पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में की। जांच के दौरान पुलिस को लड़की बहन के घर मिली। पुलिस ने जब लड़की से पूछताछ की तो उसने पिता, भाई और जीजा द्वारा उससे रेप किए जाने का खुलासा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।