{"_id":"fff3db60577e08d2acef6c753340981c","slug":"rape-with-minor-girl-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर मनाता रहा 'सुहागरात'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर मनाता रहा 'सुहागरात'
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sat, 12 Jul 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
बरनाला पुलिस ने नाबालिग से दुराचार के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया है। थाना सिटी बरनाला के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि लड़की को कुलवंत सिंह निवासी बरनाला बहला फुसलाकर भगाकर ले गया और बाहर ले जाकर उससे जबरदस्ती संबंध बनाए।
विज्ञापन
साथ ही उसको धमकियां देता रहा कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी उसे घुमाता रहा और जब उसके पास पैसे खत्म हो गए तो वह लड़की को पटियाला छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
किसी तरह से वह पटियाला स्थित अपने रिश्तेदारों के घर पहुंची जिन्होंने नाबालिग को बरनाला उसके परिजनों के पास पहुंचाया।
थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि लड़की का मेडिकल करवाने के बाद और लड़की के बयान पर आरोपी कुलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।