फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor fiance from 5 month

नाबालिग मंगेतर से 5 माह तक हवस मिटाता रहा युवक

Wed, 27 May 2015 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Wed, 27 May 2015 05:50 PM IST
विज्ञापन
rape with minor fiance from 5 month

शादी के लिए बालिग होने का इंतजार कर रही नाबालिग मंगेतर से युवक पांच माह से कर रहा था रेप। वारदात हरियाणा के रेवाड़ी शहर के कंपनी बाग मोहल्ले का है।

विज्ञापन


शादी से पहले अपनी ही मंगेतर के साथ पांच माह तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आते ही पीड़ित परिवार वाले दंग रह गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव बालावास निवासी एक नाबालिग का कुछ माह पूर्व शहर के सराय बलभद्र निवासी योगेश के साथ रिश्ता हुआ था। नाबालिग के दादा ने बताया कि रिश्ता पक्का होते ही एक शर्त रखी गई थी, जिसमें कहा गया था कि शादी तभी होगी जब लड़की बालिग हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किराए के मकान में ही किया दुष्कर्म

rape with minor fiance from 5 month

लड़की के परिजनों का आरोप है कि रिश्ते की बात पक्की होने के बाद आरोपी योगेश नाबालिग को बहला फुसलाकर घुमाने के बहाने से अपने साथ ले गया और कंपनी बाग में किराए का मकान लेकर उसके साथ रहने लग गया।

आरोप है कि नाबालिग मंगेतर को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद कंपनी बाग स्थित किराए के घर में आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। मौका मिलने पर फरार होकर घर पहुंची।

पीड़िता से आपबीती सुनने के बाद पीड़िता के दादा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed