फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor daughter, accused arrested

6 साल से बाप लूट रहा था अस्मत

Wed, 15 Oct 2014 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नया गांव(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, नया गांव(पंजाब) Updated Wed, 15 Oct 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
rape with minor daughter, accused arrested

नयागांव में एक नाबालिग लड़की से पिता द्वारा बलात्कार करने का का मामला सामने आया है। पिता लड़की को छह साल से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। लड़की ने कई बार इस बारे अपनी मां को भी बताया। लेकिन मां ने कोई सुनवाई नहीं की।

विज्ञापन


इसके बाद लड़की ने दुखी होकर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। लड़की की शिकायत पर लड़की के पिता और मां के खिलाफ नयागांव थाने में मामला दर्ज किया है। वहीं, लड़की को खरड़ अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


जहां से पीड़ित लड़की को जालंधर भेज दिया गया। लड़की के परिजन मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। पीड़ित लड़की ने पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन को बताया कि उसका पिता 2008 से उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दे रहा है। एक बार तो गर्भवती तक हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां को भी है बाप के करतूत की जानकारी

rape with minor daughter, accused arrested

गर्भवती होने के बाद उसके बाप ने एक प्राइवेट अस्पताल से उसका गर्वपात करवाया। उसने कई बार पिता की हरकत बारे में अपनी मांग को भी कई बार बताया। लेकिन उसकी मां ने कोई सुनवाई नहीं की।

उसे इस चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता था। लड़की ने बताया कि उनके घर में वह इकलौती औलाद है। उसके भाई ने कुछ समय पहले आत्महत्या कर ली थी। जिसके कारण अभी तक साफ नहीं हो पाए है। इसी बीच उसके स्कूल में टीचर ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया। साथ ही किसी प्रकार के अपराध के बारे में शिकायत दर्ज करवाने का हौसला दिया था।

इसके बाद उसने हिम्मत कर अपनी शिकायत उस पर दर्ज करवाई। पुलिस ने लड़की के माता पिता के खिलाफ 376,313, 120 बी और पोस्को एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed