फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with married woman in ludhiana

मायके में विवाहिता की लुटती रही आबरू...दर्दनाक दास्तां

Fri, 19 Jun 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 19 Jun 2015 08:14 AM IST
विज्ञापन
rape with married woman in ludhiana

ससुराल से मायके आई विवाहिता की लुटती रही आबरू। बाप ने भी आरोपी का ही साथ दिया। महिला की दर्दनाक दास्तां। वारदात पंजाब के लुधियाना की है। यहां सलेम टाबरी में रहने वाला एक व्यक्ति बस से उतरी अपनी एक जानकार विवाहिता को फुसला अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गया। जहां पर उसके साथ दुराचार करता रहा। विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता की शिकायत पर सरूप नगर के रहने वाले जतिंदर कुमार के खिलाफ दुराचार और उसके पिता राज कुमार के खिलाफ साथ देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। पुलिस ने वीरवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी करता रहा रेप, बाप ने भी दिया साथ

rape with married woman in ludhiana

पीड़ित द्वारा दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक उसकी शादी अमृतसर के गांव में हुई है। वह कुछ दिन पहले बस से अपने मायके लुधियाना आई थी। जब वह बस से उतरी तो आरोपी वहां खड़ा था।

आरोपी उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी के पिता ने भी उसी का साथ दिया। पीड़िता के मुताबिक उसके बाद आरोपी ने उसे धमकियां दी और उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गया और वहां पर उसके साथ रेप करता रहा।

उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवा दी है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed