{"_id":"2361002676ad4c0647976870f3815398","slug":"rape-with-married-woman-captured-adult-video-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला किया रेप, बनाई क्लिप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला किया रेप, बनाई क्लिप
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 21 Jun 2015 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर विवाहिता से रेप करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के लुधियाना का है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी मानांवाला निवासी युवक से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ समय से पति से विवाद के चलते वह पति से अलग रह रही थी। एक दिन गांव के ही एक युवक मनप्रीत की उससे मुलाकात हुई। मनप्रीत ने बताया कि उसकी मां पंचायत सदस्य है और मां से कहकर पति से उसका समझौता करा देगा।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि एक दिन मनप्रीत उसे बहलाकर अपने घर ले आया। यहां उसने पीड़िता को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके साथ बलात्कार किया। कुछ दिन बाद दोबारा वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इंकार करने पर मनप्रीत ने उसे उसकी अश्लील वीडियो दिखाई और नेट पर डालने की धमकी दी। मजबूरन पीड़िता को उसकी बात माननी पड़ी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि तब से वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। किसी तरह वह उसके चंगुल से निकली और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना था कि अभी आरोपी से वीडियो क्लिप बरामद करनी है।