ससुराल जाकर बेटी से रेप करता था बाप
बाप बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना पंजाब के मानसा जिले के गांव की है। यहां एक बाप जब भी ससुराल में बेटी से मिलने जाता अपने नापाक इरादों को अंजाम दे देता।
रेप के बाद बेटी को मारने की धमकी भी देता। बाप की करतूत से तंग आकर विवाहिता ने अपने पति को सारी जानकारी दी और पुलिस के सामने आरोपी की करतूत का खुलासा उसके दामाद ने किया।
मामला खुला तो आरोपी बाप के खिलाफ अपनी विवाहिता बेटी से रेप के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दामाद ने किया ससुर की करतूत का पर्दाफाश
जानकारी के मुताबिक आरोपी बाप अक्सर पास के गांव में रहने वाली अपनी विवाहित बेटी के ससुराल में जाता था। वहां पर जाकर वह पहले तो लड़की के साथ दुराचार करता और उसे जान से मारने की धमकी देता था।
बार बार ऐसा होने पर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। आरोपी के दामाद ने अपने ससुर की करतूत का पर्दाफाश पुलिस के सामने किया।
इसके बाद आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना सिटी के मुखी हरविंदर सिंह सरा और वुमन सेल की प्रभारी जसविंदर कौर ने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया गया है।