फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with maid servant by landlord

वो मांगती रही मकान और लुटती रही आबरू

Thu, 09 Apr 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 09 Apr 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
rape with maid servant by landlord

घर में साफ-सफाई और बर्तन धोने का काम करने वाली महिला को मकान देने का लालच देकर डेयरी संचालक उसके साथ दुराचार करता रहा। जब महिला ने मकान की मांग की तो भाटिया डेयरी फार्म के मालिक ने उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी।

विज्ञापन


मामला पंजाब के लुधियाना शहर का है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों के पास की। मामला, लुधियाना का है। मामले की जांच के बाद पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना डिवीजन सात की पुलिस ने गुरु अर्जुन देव नगर में रहने वाले जोगिंदर पाल उर्फ बिट्टू भाटिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस पीड़ित महिला की जांच कराने में जुटी हुई है। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेजे जाएंगे।

डेयरी संचालक के घर पर साफ, सफाई का काम करती थी

rape with maid servant by landlord

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर पवित्र सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है कि वह ताजपुर रोड स्थित डेयरी संचालक के घर पर साफ, सफाई और बर्तन धोने का काम करती थी।

आरोपी ने उसे लालच दिया कि उसने एक मकान लिया है वह उक्त मकान उसे दे देगा। मकान देने का लालच देकर आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए। करीब डेढ़ साल पहले उसने आरोपी से प्लाट की मांग की तो आरोपी ने उसे अपने घर के काम से भी निकाल दिया और उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा।

पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास की। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर पवित्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed