फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with live in relationship partner and married woman

मामूली विवाद के चलते लिव इन फ्रेंड से की शर्मनाक हरकत

Thu, 09 Jul 2015 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 09 Jul 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
rape with live in relationship partner and married woman

नौ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक विवाहिता के साथ उसके प्रेमी ने शराब पिला कर दुराचार किया। मामला पंजाब के लुधियाना का है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की है।

विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस ने आरोपी रच्छा राम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि महिला की शादी काफी समय पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे भी हैं। करीब नौ वर्ष पहले पीड़िता का पति उसे छोड़ कर अपने गांव में रहने के लिए चला गया।
विज्ञापन


उसके बाद पीड़िता आरोपी रच्छा राम के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। करीब तीन महीने पहले दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और दोनों ही एक दूसरे से अलग रहने लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिव इन पार्टनर से भी हुआ था विवाहिता का झगड़ा

rape with live in relationship partner and married woman

दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायतें भी दे रखी थीं। महिला का कहना है कि मंगलवार को वह अपने घर में थी। इसी दौरान रच्छा राम शराब के नशे में उसके घर में घुस गया। उसने हाथ में शराब पकड़ रखी थी।

आरोपी ने पीड़िता को धक्के से शराब पिलाई और उसके साथ दुराचार किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकियां दीं कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान गंवानी पड़ेगी।

एएसआई गुरजीत सिंह ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed