फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with live in relation friend in name of marriage

शादी से मुकरा तो युवती ने कराया रेप का केस

Thu, 24 Sep 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 24 Sep 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
rape with live in relation friend in name of marriage

पंचकूला के एमडीसी (मनसा देवी कॉम्प्लेक्स) की एक युवती ने करनाल के युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने धारा 376 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पंचकूला निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह कॉल सेंटर में काम करती है। दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात करनाल के युवक दीपक के साथ हुई थी।

इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के बाद वह एक दूसरे के साथ रहने लगे। युवक ने उसके साथ शादी करने की बात कही थी। लेकिन करीब दो महीने पहले आरोपी युवक बगैर बताए युवती को छोड़कर चला गया। इसके बाद उससे कई बार संपर्क करने की कोशिश की।
विज्ञापन


लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद मेडिकल करवाया, जिसमें युवती से रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने युवती के बयान दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है। खबर लिखे जाने तक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed