फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with girl in ludhiana by inhouse computer teacher

कंप्यूटर सिखाने घर आता था, शादी का झांसा दे किया दुराचार

Sun, 17 Jan 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 17 Jan 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
rape with girl in ludhiana by inhouse computer teacher

पंजाब के लुधियाना में कंप्यूटर सिखाने घर आने वाले एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार किया। आरोपी ने युवती से कार खरीदने के लिए 80 हजार रुपये भी उधार ले लिए।

विज्ञापन


जब युवती ने उसका दिया चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए। थाना सराभा नगर की पुलिस ने गांव थरीके के रहने वाले बोबी के खिलाफ दुराचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


थाना सराभा नगर में तैनात एएसआई सुखविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी बोबी पीड़ित युवती के घर उसे कंप्यूटर सिखाने के लिए जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसे कहा कि वह कार लेना चाहता है, उसे कुछ पैसे उधार चाहिए। लड़की ने उसे पैसे दे दिए। इसके बाद उसने चेक पीड़िता को दे दिया। आरोपी ने न तो उससे शादी की। पीड़ित ने अपने पैसे लेने के लिए चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। उसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।


एडीसीपी 3 द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। एएसआई सुखविंदर ने कहा कि पीड़ित की मेडिकल जांच करवा दी जाएगी। आरोपी की तलाश में छापामारी की गई थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed