फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with disabled young girl

हवस के भूखे ने अशक्त युवती से की हैवानियत

Sun, 15 Feb 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतनाली मंडी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सतनाली मंडी(हरियाणा) Updated Sun, 15 Feb 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
rape with disabled young girl

हवस के भूखे ने मूक-बधिर और अपाहिज युवती को भी नहीं बख्शा। और उससे की दरिंदगी। खंड के एक गांव की एक मूक-बधिर और अपाहिज युवती से उसी के गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घ्ाटना सतनाली मंडी(हरियाणा) की है।

विज्ञापन


सतनाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित की मां ने शनिवार शाम अपने ही गांव के एक युवक पर उसकी 22 साल की मूक-बधिर और अपाहिज बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। पीड़ित की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह उसकी मूक-बधिर बेटी पहाड़ियों की ओर गई थी।
विज्ञापन


उसी दौरान गांव के ही युवक ने उसके साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकत और दुष्कर्म की कोशिश की। उसके मौके पर पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि देररात पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद प्रारंभिक पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर और युवती की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को रविवार को महेंद्रगढ़ न्यायालय में पेश किया गया, अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed