8वीं की छात्रा संग 2 बच्चों के बाप ने किया घिनौना काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को आठवीं कक्षा की छात्रा से पड़ोसी ने रेप किया। आरोपी दो बच्चों का पिता है। छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार छात्रा का पिता मजदूरी करता है। वह बृहस्पतिवार को मजदूरी के लिए गया था। उसकी पत्नी भी खेत में काम करने गई थी। घर में उनकी 13 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि उसी दौरान एक पड़ोसी युवक घर की छत से अंदर घुस आया।
आरोपी ने उनकी बेटी से छेड़खानी कर उसके साथ रेप किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी दादी मौके पर पहुंची और आरोपी के चुंगल से उसने पोती को मुक्त कराया। इसी दौरान आरोपी की मां भी घर पहुंच गई।
घटना की सूचना पर छात्रा का पिता भी आ गया। वह अपनी बेटी को सामान्य अस्पताल लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। वहीं देर रात सूचना पाकर पुलिस भी बयान लेने के अस्पताल में पहुंची, लेकिन छात्रा सहमी हुई थी, जिसके चलते बयान दर्ज नहीं किए जा सके।
शुक्रवार सुबह उपचार के बाद छात्रा को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद परिजनों ने बयान दर्ज करवाए, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी दो बच्चों का पिता है। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है।
जांच अधिकारी एएसआई नीलम का कहना है कि छात्रा के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पड़ोसी युवकों ने बनाया हवस का शिकार
दूसरी घटना में एक युवक ने अपने ही गांव की एक नाबालिग छात्रा से दुराचार किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर के समय अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका पड़ोसी युवक जसवीर सिंह पानी पीने के बहाने उसके घर आया।
वह उसके साथ दुराचार कर फरार हो गया। पीड़ित छात्रा के परिजन जब घर वापस आए तो उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी युवक जसवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उधर अमृतसर थाना ए डिवीजन के एक इलाके में एक नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पीड़िता नाबालिग निवासी तरनतारन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बीते वीरवार को अपनी आंटी के घर गई थी।
वहां उनके पड़ोस में रहता युवक कर्ण सिंह युवक उसे जबर्दस्ती अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया है।