फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with class 8th girl by married man

8वीं की छात्रा संग 2 बच्चों के बाप ने किया घिनौना काम

Sat, 23 May 2015 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा) Updated Sat, 23 May 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
rape with class 8th girl by married man

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को आठवीं कक्षा की छात्रा से पड़ोसी ने रेप किया। आरोपी दो बच्चों का पिता है। छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार छात्रा का पिता मजदूरी करता है। वह बृहस्पतिवार को मजदूरी के लिए गया था।  उसकी पत्नी भी खेत में काम करने गई थी। घर में उनकी 13 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि उसी दौरान एक पड़ोसी युवक घर की छत से अंदर घुस आया।
विज्ञापन


आरोपी ने उनकी बेटी से छेड़खानी कर उसके साथ रेप किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी दादी मौके पर पहुंची और आरोपी के चुंगल से उसने पोती को मुक्त कराया। इसी दौरान आरोपी की मां भी घर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर छात्रा का पिता भी आ गया। वह अपनी बेटी को सामान्य अस्पताल लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया।  वहीं देर रात सूचना पाकर पुलिस भी बयान लेने के अस्पताल में पहुंची, लेकिन छात्रा सहमी हुई थी, जिसके चलते बयान दर्ज नहीं किए जा सके।

शुक्रवार सुबह उपचार के बाद छात्रा को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद परिजनों ने बयान दर्ज करवाए, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी दो बच्चों का पिता है। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है।

जांच अधिकारी एएसआई नीलम का कहना है कि छात्रा के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पड़ोसी युवकों ने बनाया हवस का शिकार

rape with class 8th girl by married man

दूसरी घटना में एक युवक ने अपने ही गांव की एक नाबालिग छात्रा से दुराचार किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर के समय अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका पड़ोसी युवक जसवीर सिंह पानी पीने के बहाने उसके घर आया।

वह उसके साथ दुराचार कर फरार हो गया। पीड़ित छात्रा के परिजन जब घर वापस आए तो उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी युवक जसवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उधर अमृतसर थाना ए डिवीजन के एक इलाके में एक नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पीड़िता नाबालिग निवासी तरनतारन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बीते वीरवार को अपनी आंटी के घर गई थी।

वहां उनके पड़ोस में रहता युवक कर्ण सिंह युवक उसे जबर्दस्ती अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed