फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with Bathinda's women in rohtak

बठिंडा की युवती से रोहतक में रेप, जान पहचान के शख्स ने घटना को दिया अंजाम

Sat, 11 Aug 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Updated Sat, 11 Aug 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
rape with Bathinda's women in rohtak
सांकेतिक तस्वीर
 बठिंडा की एक युवती को हरियाणा के रोहतक में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बठिंडा के थाना नंदगढ़ की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हरमनप्रीत सिंह निवासी बुटर जिला मुक्तसर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में पीड़िता ने बताया कि युवक हरमनप्रीत सिंह के साथ उसकी जान पहचान थी। पिछले कुछ समय से वह उसके शादी करने के लिए कह रहा था। युवती ने बताया कि शादी करने का झांसा देकर आरोपी युवक उसे गत दिनों हरियाणा के रोहतक में एक अज्ञात जगह पर ले गया। वहां पर उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने तक की धमकियां दीं।  
विज्ञापन


इस संबंधी थाना नंदगढ़ पुलिस प्रभारी सहायक थानेदार मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed