{"_id":"5b6d95ae4f1c1bee748b8f51","slug":"rape-with-bathinda-s-women-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा की युवती से रोहतक में रेप, जान पहचान के शख्स ने घटना को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बठिंडा की युवती से रोहतक में रेप, जान पहचान के शख्स ने घटना को दिया अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा की एक युवती को हरियाणा के रोहतक में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बठिंडा के थाना नंदगढ़ की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हरमनप्रीत सिंह निवासी बुटर जिला मुक्तसर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में पीड़िता ने बताया कि युवक हरमनप्रीत सिंह के साथ उसकी जान पहचान थी। पिछले कुछ समय से वह उसके शादी करने के लिए कह रहा था। युवती ने बताया कि शादी करने का झांसा देकर आरोपी युवक उसे गत दिनों हरियाणा के रोहतक में एक अज्ञात जगह पर ले गया। वहां पर उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने तक की धमकियां दीं।
इस संबंधी थाना नंदगढ़ पुलिस प्रभारी सहायक थानेदार मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।