फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with 9 Years Old Girl in House by Uncle in Patiala, Child Rape

'अंकल मुझे कमरे में ले जाते हैं और फिर...' 9 साल की बेटी की आपबीती सुनकर मां-बाप सदमे में

Thu, 09 Aug 2018 04:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 09 Aug 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
Rape with 9 Years Old Girl in House by Uncle in Patiala, Child Rape
child rape
9 साल की बेटी ने घर में ही हो रही ऐसी घटना का खुलासा किया, जिसे जानकर मां सदमे में है। पिता के भी होश उड़ गए, जब मासूब बच्ची की आपबीती सुनी।
विज्ञापन


मामला पंजाब के पटियाला का है। जिले के एक सरकारी स्कूल में एनजीओ की टीम गुड टच बैड टच के बारे में बताने आई। इस दौरान नौ साल की छात्रा ने अपने साथ हुई हरकत का खुलासा किया। एनजीओ टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए स्कूल वालों के जरिये बच्ची के माता-पिता से बात की। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

मामले के जांच अधिकारी थाना कोतवाली के एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अंकल कोई और नहीं, बल्कि बच्ची जिस घर में किराए पर एक कमरे में रहती है, उसी घर में पास वाले कमरे में आरोपी भी किराए पर ही रहता है। घर के ऊपरी हिस्से में एक कमरा है, जो फिलहाल खाली है। इस कमरे को वारदात करने में इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

बच्ची बोली, पड़ोस के अंकल करते बैड टच

Rape with 9 Years Old Girl in House by Uncle in Patiala, Child Rape
child rape
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने तीन महीने पहले बच्ची साथ रेप किया था। इसके बाद पांच अगस्त को भी रेप किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और सेक्शन चार पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवार को एनजीओ टीम ने छोटी बच्चियों को बैड टच क्या होता है, गुड टच क्या होता है, इस संबंधी एक वीडियो दिखाया। इसके बाद एक बच्ची के साथ दो बार रेप होने का खुलासा हुआ है। हुआ यूं कि वीडियो देखकर तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची रोने लगी।

एनजीओ वालों ने जब कारण पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अंकल उसे टॉफी व चॉकलेट देने का लालच देकर बैड टच करते हैं। वे उसे ऊपर वाले कमरे में ले जाते हैं और फिर बैड टच करते हैं। इससे काफी दर्द होता है। आरोपी की पहचान मोती लाल (31) के तौर पर हुई है। आरोपी मूल रूप से जौनपुर यूपी का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed