58 की NRI महिला से 24 के युवक ने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
58 वर्षीय एनआरआई महिला से 24 साल के युवक ने रेप किया। घटना पंजाब के मोहाली के खरड़ की है। यहां निरवाना ग्रीन्स स्थित एक फ्लैट में एनआरआई महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
58 वर्षीय एनआरआई महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि वह आंटोरियो (कनाडा) की निवासी है और पिछले एक माह से अपने पारिवारिक परिचित रजिंदर सिंह के साथ पटियाला में रह रही है। वह अपनी दवा लेने के लिए रजिंदर सिंह के साथ 27 अक्तूबर को मोहाली आई थी।
डॉक्टर ने जांच के बाद दवा दी और तीन दिन बाद दोबारा दिखाने को कहा। तीन दिन बार दोबारा आने की बजाए वह रजिंदर सिंह के कहने पर उसकी जानकार करनैल कौर के निरवाना ग्रीन्स स्थित फ्लैट में दो दिन रहने के लिए सहमत हो गई।
शोर मचाती रही किसी ने मदद नहीं की
पुलिस को दी शिकायत में एनआरआई महिला ने कहा कि 29 अक्तूबर को रजिंदर सिंह काम के सिलसिले से कहीं चला गया। वह रात को करनैल कौर के कहने पर ऊपर वाले कमरे में जाकर सो गई।
कुछ ही समय बाद करनैल कौर ने 24 वर्षीय काला नामक युवक को उसके कमरे में भेज दिया। युवक ने कमरे में दाखिल होकर अंदर से कुंडी लगा ली और उससे जबरन छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह शोर मचाती रही लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं आया। इस दौरान काला उससे दुराचार कर फरार हो गया।
जब उसने इस संबंध में करनैल कौर से बात की तो वह दर्शन खान के साथ मिलकर धमकाने लगी। पहले वह डरी सहमी रही लेकिन बाद में उसने पूरी बात रजिंदर सिंह को बता दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक काला, करनैल कौर और उसके परिचित दर्शन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।