फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with 32 years old divorcy lady by 22 years old student

तलाकशुदा 'मां' से 4 साल से रेप कर रहा छात्र शादी से मुकरा

Wed, 08 Jul 2015 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर Updated Wed, 08 Jul 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
rape with 32 years old divorcy lady by 22 years old student

32 साल की तलाकशुदा महिला से शादी के नाम पर पिछले 4 साल से रेप कर रहा बीटेक का छात्र शादी के दिन ही मुकर गया। सनसनीखेज मामला सामने आया, पंजाब के अबोहर इलाके में।

विज्ञापन


मामला, पंचायत में पहुंचा तो राजीनामा भी हो गया, लेकिन इसके बावजूद दिनभर दोनों के विवाह का ड्रामा चलता रहा। शाम तक लड़की पक्ष शादी स्थल पर नहीं पहुंचा। फिल्हाल पुलिस महिला की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

rape with 32 years old divorcy lady by 22 years old student

पुलिस को दी शिकायत में तलाकशुदा महिला ने बताया कि उसने दो शादियां पहले की थीं। उसका एक बच्चा भी है। महिला का आरोप था कि बीटेक का 22 वर्षीय छात्र शादी के नाम पर पिछले 4 साल से उसका रेप कर रहा था, मगर अब वह मुकर गया है। शिकायत पर पुलिस ने महिला के मेडिकल कराने के लिए डाक्टरों को बोल दिया था।

पुलिस ने लड़के वालों से बात की तो वे महिला से युवक की शादी करवाने को तैयार हो गए। शादी का कार्यक्रम एक स्थानीय गुरुद्वारा में रखा गया। लड़के का परिवार दोपहर को ही निर्धारित गुरुद्वारा स्थल में पहुंच गया था और उन्होंने विवाह की पूरी तैयारी भी कर ली थी, लेकिन लड़की पक्ष नहीं पहुंचा।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि पहले पंचायत में दोनों पक्षों के बीच लड़का व लड़की की शादी करवाने की बात तय हो गई थी तथा आज सायं तक यह प्रयास चल रहा था किन्तु तय वक्त 2 बजे से लेकर अभी तक साढ़े 5 बजे तक लड़की वालों का पक्ष गुरुद्वारा में नहीं पहुंचा था, जिसके मद्देनजर वे मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed