{"_id":"5ba130c1867a557ec4198d8a","slug":"rape-with-12th-student-in-rewari-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में एक और रेपः सहपाठी ने 12 वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेवाड़ी में एक और रेपः सहपाठी ने 12 वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रेवाड़ी में दुष्कर्म की एक और वारदात सामने आई है। सोमवार रात सहपाठी ने ही 12वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को धमकाकर रेप किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात उसके साथ पढ़ने वाले गांव के ही एक छात्र ने उसे धमकाया और घर के पास ही एक सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। जब वह घर पहुंची तो परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिजन उसे लेकर रात में महिला थाना पहुंचे। आरोपी ने इसी साल मार्च महीने में भी जब वह घर में अकेली तो घर में घुसकर उसे धमकाया और दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसे धमकाया कि किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस
क्षेत्र में छात्रा से दुष्कर्म के मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। रात को ही पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कनीना में छात्रा से गैंगरेप मामले में हुई किरकिरी के बाद पुलिस ऐसे किसी भी मामले में ढील बरतना नहीं चाहती।