फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with 10th Class Student

सहेली के घर गई 10वीं की छात्रा से रेप

Wed, 29 Oct 2014 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 29 Oct 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
Rape with 10th Class Student

10वीं की छात्रा अपनी सहेली के घर गई। सहेली न मिली तो वह वहीं रुक गई तभी वहां आए युवक ने उसका रेप कर दिया। मामला, पंजाब के लुधियाना शहर का है।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर युवक ने छात्रा को इस बात की किसी को भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंच कर सारी बात परिजनों को बताई।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। थाना मेहरबान की पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी हैप्पी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मंगलवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया, जहां स्वैब जांच के लिए भेजा गया।

जबरन घर में घुस आया था युवक

Rape with 10th Class Student

जानकारी के अनुसार पीड़िता दसवीं की छात्रा है। सोमवार सुबह उसके पड़ोस में रहने वाली सहेली उसे घर बुलाने आई। वह सहेली के घर चली गई। कुछ देर बैठने के बाद उसकी सहेली बाजार सब्जी लेने चली गई। इस दौरान पीड़िता सहेली के घर पर अकेली थी।

इतने में गांव में रहने वाला हैप्पी नामक युवक सहेली के घर जबरन घुस गया। आरोपी युवक पीड़िता को कमरे में ले गया। जहां युवक ने छात्रा के साथ दुराचार किया।

घटना को अंजाम दे आरोपी युवक ने छात्रा को जान से मारने की धमकियां दे मामला किसी को न बताने को कहा। थाना मेहरबान के प्रभारी राजेश ठाकुर का कहना है कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed