फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rape victim send notice to salman khan to his controvertional statement

रेप पीड़िता ने सलमान खान को भेजा 10 करोड़ की क्षतिपूर्ति का नोटिस

Mon, 27 Jun 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार।
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार। Updated Mon, 27 Jun 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
rape victim send notice to salman khan to his controvertional statement
सलमान खान - फोटो : getty
हिसार की एक दुष्कर्म पीड़ित युवती ने सलमान खान की टिप्पणी से आहत होकर 10 करोड़ की क्षतिपूर्ति अदा करने का नोटिस भेजा है। पीड़िता  ने नोटिस में लिखा है कि उसे सलमान खान के इस आपत्तिजनक और अपमानजनक बयान के बारे  में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है। सलमान ने अपने बयान में दुष्कर्म पीड़िताओं के दर्द का मजाक बनाया है। 
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि वह बतौर अभिनेता सलमान खान की फैन है, लेकिन उसकी इस टिप्पणी ने उसके मन में नफरत पैदा कर दी है। पीड़ित युवती के अधिवक्ता रजत कल्सन ने बताया कि युवती के साथ करीब चार वर्ष पहले हिसार में करीब एक दर्जन युवकों ने गैंगरेप किया था, जिसके बाद हिसार की विशेष अदालत ने चार युवकों को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी और सबूतों के अभाव में बरी हुए चार युवकों के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील विचाराधीन है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने कहा कि वह भी दुष्कर्म पीड़ित है तथा उसे भी दुष्कर्म जैसी नापाक घटना से गुजरना पड़ा था तथा सलमान खान के इस बयान से उसे उसके साथ हुई भयानक व रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना की यादें ताजा हो गई है। दुष्कर्म पीड़ित युवती ने अपने नोटिस में कहा कि उसे सलमान खान के इस अपमानजनक बयान के चलते अपनी जिंदगी बोझ नजर आने लगी है तथा उसके दिमाग में आत्महत्या जैसे विचार आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed