{"_id":"e45c74535c7cf8fe2dd50fac519cb2d2","slug":"rape-to-women-from-eight-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले की पत्नी से 8 माह तक रेप करता रहा हवस का भूखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले की पत्नी से 8 माह तक रेप करता रहा हवस का भूखा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
Updated Thu, 10 Apr 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
थाना भैणी मिआं खां के अंतर्गत आने वाले गांव की एक महिला ने अपनी ननद के पति पर आठ माह से जबरन दुराचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसके पति की करीब एक साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। एसएसपी सुखवंत सिंह गिल ने बताया कि युवक ने अपने साले की मौत के बाद जबरन उसकी पत्नी से संबंध बनाए।
शिकायतकर्ता ने करीब दो माह पहले आरोपी को चेतावनी भी दी यदि उसने यह सब बंद नहीं किया तो वह पुलिस में शिकायत करेगी।
महिला ने बताया कि इसके बाद भी वह नहीं माना। दो दिन पहले वह आया और जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना भैणी मिआं खां की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।