फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape to woman Patient by MBBS doctor

उम्रदराज डॉक्टर ने मरीज से किया दिनदहाड़े रेप

Tue, 06 May 2014 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 06 May 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
Rape to woman Patient by MBBS doctor

मरीज महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर पंचकूला के एमबीबीएस डाक्टर 50 वर्षीय ललित वरमानी ने सेक्टर 17 स्थित शिवालिक व्यू होटल में रविवार को दिनदहाड़े दुराचार की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


दुराचार करने से पहले डाक्टर ने महिला को जूस में नशीला पदार्थ मिलाया था। पीडि़ता को जब होश आया तो डाक्टर ने महिला का फोन छीनकर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली और उसे सेक्टर 11 स्थित उसके घर पर छोड़ आया। पीडि़ता ने सोमवार शाम डाक्टर के खिलाफ दुराचार की शिकायत सेक्टर 17 थाना पुलिस में दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाकर पंचकूला के एमबीबीएस डाक्टर ललित वरमानी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्जकर उसे पकड़ने के लिए पंचकूला सेक्टर 2 में कोठी और क्लीनिक पर छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर से इलाज करवाती थी पीड़िता

Rape to woman Patient by MBBS doctor

दुराचार करने वाले डाक्टर ललित वरमानी का पंचकूला सेक्टर 2 केएससीओ नं 9 में वरमानी क्लीनिक है। पीडि़ता मूल रुप से हिमाचल स्थित हमीरपुर की रहने वाली है और उसका पति से तलाक हो चुका है।

सेक्टर 11 निवासी तीस वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह थाईराइड का इलाज पंचकूला सेक्टर 2 के वरमानी क्लीनिक के डाक्टर ललित वरमानी से करवा रही थी। 30 अप्रैल की शाम इलाज के लिए क्लीनिक में जाकर डाक्टर से इलाज करवाया था।

चंडीगढ़ आने के लिए महिला ऑटो लेने लगी तो डाक्टर ने कहा कि वह चंडीगढ़ जा रहे हैं। रात के समय वह उनको छोड़ देंगें। महिला डाक्टर के साथ गाड़ी में सेक्टर 11 पहुंची। इस दौरान महिला ने बताया कि उसे नौकरी की तलाश है। डाक्टर ने कहा कि उसका दोस्त की फैक्टरी है और वह उसे कंप्यूटर की जॉब दिला दूंगा।

इंटरव्यू दिलाने के बहाने ले गया होटल

Rape to woman Patient by MBBS doctor

चार अप्रैल रविवार को डाक्टर ललित वरमानी ने पीडि़त महिला को फोन कर बताया कि नौकरी के लिए इंटव्यू देने शिवालिक व्यू होटल जाना है। डाक्टर ने महिला को मार्केट से पिकअप कर होटल के कमरा नं 510 में ले गया। डाक्टर ने महिला को बताया कि दोस्त आ रहा है।

डाक्टर ने उसे खाना खाने के लिए ऑफर किया। महिला ने मना कर दिया तो उसे जूस पिला दिया। पीडि़त महिला ने बताया कि जूस पीने के बाद वह बहोश हो गई। दो घंटे बाद होश आया तो उसके साथ रेप हो चुका था। पीडि़ता ने फोन कर पुलिस को बुलाना चाहा तो डाक्टर ने उसका फोन छीन लिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली।

बाद में डाक्टर ने पीडि़ता को सेक्टर 11 की मार्केट में छोड़ डाला। सोमवर को पीडि़ता ने डाक्टर से संपर्क किया तो मामला दबाने के लिए रुपये ऑफर करने लगा। पीडि़ता ने सोमवार शाम को सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में डाक्टर ललित वरमानी के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed