{"_id":"91dcbadb1c323b4994204744f92238f0","slug":"rape-to-woman-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक, घर में घुसकर महिला से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक, घर में घुसकर महिला से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Mon, 28 Apr 2014 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक कालोनी में एक महिला के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। थाना शहर पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर सौंधापुर के एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना शहर के अंतर्गत आती कालोनी के एक मकान में बीती शाम को एक व्यक्ति घुस गया। आरोप है कि उसने मकान में एक महिला के साथ दुराचार कर दिया।
महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का देर शाम को सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल की प्राथमिक जांच में महिला के साथ दुराचार की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए। उसने बताया कि वह बीती शाम को घर पर थी। सौंधापुर निवासी सतपाल उसके घर पर आया और उसके साथ दुराचार कर दिया।
थाना शहर पुलिस ने महिला के बयान पर सतपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।