{"_id":"ed5f40b864945d610e5621d36dad8d99","slug":"rape-to-woman-in-chandigarh-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन घर में घुसकर महिला से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरन घर में घुसकर महिला से रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Jul 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-37 स्थित घर में घुसकर एक महिला से दुराचार का मामला सामने आया है। महिला ने शोर मचाया तो युवक उसे कमरे में बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कमरे से निकाला। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-16 स्थित जनरल अस्पताल में पीड़ित का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
डॉक्टरों के दुराचार की पुष्टि करने के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने नयागांव निवासी मंजीत सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया। वहीं घटना के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने नाका लगाकर दबोच लिया।
विज्ञापन
घटना बुधवार शाम की है। सेक्टर-37 निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नयागांव निवासी मंजीत सिंह उसके घर में जबरदस्ती घुस गया। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने उसे कमरे में बंद करके उसके साथ दुराचार किया।
घटना के बाद युवक भागने लगा तो महिला ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाने लगी। इस पर आरोपी पीड़िता को कमरे में बंद करके फरार हो गया।
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने थोड़ी देर बाद आरोपी मंजीत सिंह को नाका लगाकर सेक्टर-39 से गिरफ्तार कर लिया।