{"_id":"25e4b5bd8efeb5fa2daed732ae29cdf6","slug":"rape-to-tenant-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय बनाने किराएदार युवती को बुलाया, नीयत डोली और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय बनाने किराएदार युवती को बुलाया, नीयत डोली और...
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 14 Mar 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
पिता के साथ किराए में रह रही ग्रेजुएशन की छात्रा को मकान मालिक के बेटे ने हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन
युवती के पिता की शिकायत पर थाना डुगरी पुलिस ने उसके मकान मालिक के बेटे अमनदीप सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित युवती की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।
थाना डुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती बीए सेकेंड इयर की छात्रा है। वह अपने पिता के साथ मकान के ऊपर वाले हिस्से में किराए पर रहती है।
कुछ दिन पहले वह नीचे मकान मालिक की किचन में चाय बनाने के लिए आई थी। जब वह चाय बना रही थी तो आरोपी अमनदीप सिंह ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपी उसे जबरदस्ती अपने कमरे में ले जाकर दुराचार किया। दुराचार करने के बाद आरोपी ने उसे किसी को न बताने की धमकियां भी दी।
आरोपी के डर से वह कुछ दिन चुप रही। एक दिन उसने सारी बात अपने पिता को बताई। पीड़िता के पिता ने इस बात की शिकायत थाना डुगरी में दर्ज करवा दी।
एसएचओ परमजीत सिंह ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है।