फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rape sansational case, married woman rape, dabwali rape, unique rape case, dabwali

शादी हुई तो 22 साल की थी, रेप हुआ तो साढ़े 16 साल की रह गई

Mon, 02 May 2016 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली।
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली। Updated Mon, 02 May 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
rape sansational case, married woman rape, dabwali rape, unique rape case, dabwali
बेटी के साथ रेप - फोटो : ANI
दो साल पहले जब बबली (बदला हुआ नाम) की शादी हुई थी, उस समय वह बाईस साल की थी। अब उसकी उम्र साढ़े सोलह वर्ष रह गई है। उसकी मां का कहना है कि शादी का झांसा देकर बेटी के साथ गांव के एक युवक ने चार माह तक दुष्कर्म किया। उपमंडल डबवाली से संबंधित सनसनीखेज मामले की जांच महिला थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


अक्तूबर 2015 में बबली को गांव का एक युवक भगा ले गया था। फरवरी 2016 में दोनों घर वापस आ गए। हालांकि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने लड़की को अदालत में पेश किया। अदालत में लड़की ने बयान दिए कि वह अपने एक परिचित के पास ठहरी हुई थी।
विज्ञापन


मामला रफा-दफा होने के बाद एकाएक दो माह बाद बबली की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपी दो बच्चों का बाप है। उसकी घरवाली उसे छोड़कर गई हुई है। वह उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। चार माह तक उसे राजस्थान में रखा। वह एक ईंट भट्ठा पर भी रहे। पुलिस महिला की शिकायत पर बबली को मेडिकल जांच के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस मामले की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस भी हैरत में रह गई। पुलिस का कहना है कि उपरोक्त लड़की को साढ़े सोलह साल की बताया जा रहा है। जबकि उसके परिजन पहले बता रहे थे कि दो साल पहले उसकी शादी हुई थी, उस समय उसकी उम्र 22 साल थी। तीन माह बाद ही उसका तलाक हो गया था। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।


कोट
सदर थाना डबवाली में लड़की की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज है। शुक्रवार को लड़की का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस लड़की के बयान दर्ज करेगी। जिसके बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
-सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed