फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape, pcr, constable, crime, crime branch, ssp, dr sukhchain singh gill, chandigarh police, gypsy

रेपकांड: चंडीगढ़ पुलिस के 5 जवान, ऐसे बने हैवान

Fri, 20 Dec 2013 11:49 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Dec 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
rape, pcr, constable, crime, crime branch, ssp, dr sukhchain singh gill, chandigarh police, gypsy

पीसीआर जिप्सी में 10वीं की नाबालिगा छात्रा से रेप और शारीरिक छेड़छाड़ के आरोपी चंडीगढ़ पुलिस में पीसीआर और क्राइम ब्रांच में तैनात हैं।

विज्ञापन


17 वर्षीय पीड़िता दसवीं में पढ़ती है और करीब डेढ़ महीने से बलात्कार का सिलसिला जारी था।

ये सिलसिला शुरू हुआ थे डेढ़ महीने पहले एक घरेलू झगड़े से। खुड्डा लौहरा निवासी 17 वर्षीय पीड़िता के घर घरेलू झगड़े का मामला इतना बढ़ा कि पीसीआर बुलानी पड़ी।  झगड़े की सूचना मिलते ही पीसीआर जवान अक्षय अपने साथियों के साथ पहुंचा था।
विज्ञापन


अक्षय खुड्डा लौहरा का ही रहने वाला है। उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया और उसे फोन पर तंग करने लगा। एक दिन अक्षय उसे बहाने से अपने कमरे पर ले गया और पिस्टल के दम पर उसका बलात्कार कर दिया। अक्षय ने कुछ दिन बाद सुनील से मुलाकात करवाई। सुनील उसे जबरदस्ती सेक्टर 15 की मार्केट से गाड़ी में बैठाकर ले गया ओर गाड़ी में दुराचार किया। छात्रा ने बताया कि अक्षय के कमरे पर मौजूद पुलिस जवान हिम्मत, जगतार और अन्य ने शारीरिक छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि सुनील और अक्षय से तंग आकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश तो ये मामले सामने आया।

पीड़िता के सामने बैठाया आरोपियों को
हैरानी यह है कि दुराचार के आरोपी अक्षय और सुनील को डीएसपी आशीष कपूर के दफ्तर में पीड़िता के सामने बैठाया। आरोपी सामने बैठे होने के चलते पीड़ित छात्रा सही तरह बयान नहीं दे पा रही थी। नियम के तहत आरोपियों को पीड़िता को अलग रखना चाहिए था।

एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि नाबालिग छात्रा से दुराचार करने वाले पांचों पुलिस जवानों पर मामला दर्जकर चार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed