फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape news, suicide news, crime news, bhiwani rape, haryana rape, haryana news

पत्नी और बहू का रेप होने से बचा न पाया तो जहर निगल लिया

Fri, 11 Mar 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Fri, 11 Mar 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
rape news, suicide news, crime news, bhiwani rape, haryana rape, haryana news
रेप, बलात्कार, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
पत्नी और पुत्रवधू से ईंट भट्ठे के ठेकेदार ने रेप किया। इससे क्षुब्ध होकर मजदूर ने जहर खाकर जान दे दी। मामला भिवानी का है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर भट्ठे के ठेकेदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक भट्ठे पर रहने वाले मजदूर अमरचंद ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। दोपहर बाद उपचार के दौरान अमरचंद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी ने बताया कि वर्षों से भट्ठे पर रहते हैं। भट्ठे पर काम करने के अलावा खेत में फसल बुआई का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षुब्‍ध होकर मजदूर ने निगल लिया जहर, मौत

rape news, suicide news, crime news, bhiwani rape, haryana rape, haryana news
सुसाइड, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
महिला ने आरोप लगाया कि ठेकेदार उसके परिवार को तंग करता है। काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। दो दिन पहले ठेकेदार ने उसकी पुत्रवधू के साथ भी दुष्कर्म किया। भट्ठा मालिक के तंग करने और पुत्रवधू समेत उससे दुष्कर्म करने की घटना से आहत होकर उसके पति ने जहर निगल कर जीवन लीला समाप्त कर ली।

ठेकेदार ने उसके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रात को महिला और उसकी पुत्रवधू का सामान्य अस्पताल में मेडिकल भी कराया।

अमरचंद की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हुई है। उसकी पत्नी के बयान पर ठेकेदार राजू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, उसकी पत्नी और पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म करने, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शव का सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।  
-रमेश कुमार इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी बवानीखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed