फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape in PCR van : chandigarh police accused

मुंह पर कपड़ा बांध पीटते और फिर करते दुराचार

Tue, 24 Dec 2013 02:45 AM IST
सुशील राज/अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
सुशील राज/अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Dec 2013 02:45 AM IST
विज्ञापन
rape in PCR van :  chandigarh police accused

आरोपी कांस्टेबल लड़की के चिल्लाने पर उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर पीटते थे और फिर दुराचार करते थे।

विज्ञापन


दुराचारी पुलिस गैंग मामले की जांच में यह बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार दोनों मुख्य आरोपी बर्खास्त कांस्टेबल अक्षय और सुनील ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि नाबालिग छात्रा जब स्कूल या ड्यूटी से घर लौट रही होती थी तो वे उसे रास्ते से गाड़ी में उठाकर मुल्लांपुर के जंगल में ले जाते थे।

दुराचार के बाद लड़की को वे जो गर्भनिरोधक दवा खिलाते थे उसे खुड्डा लाहौरा की कैमिस्ट शॉप से खरीदा जाता था।

यह भी पढ़ें: बलात्कारी पुलिस: जानिए अब तक की पूरी कहानी
विज्ञापन


रिवाल्वर बरामद नहीं
पीड़िता ने एफआईआर में कहा है कि वह जब विरोध करती थी तो उसे धमकाने के लिए उसके सिर पर रिवाल्वर लगा दी जाती थी। पुलिस की जांच टीम अभी तक वह रिवाल्वर या पिस्टल बरामद नहीं कर सकी है, जिससे पीड़िता को धमकाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने मीडिया को लिखा पत्र
जिस दिन मैंने कोर्ट में अपने बयान दर्ज करवाए हैं, उस दिन से आज तक में कांउसलर भैया सौरभ जोशी से नहीं मिली हूं।

मैं यह भी बताना चाहती हूं कि 20 दिसंबर की रात तक अपने घर पर रुकी थी पर बार-बार लोग घर पर आकर सहानुभूति जता रहे थे और मुझे एक ही सवाल का जवाब बार-बार देना पड़ता था।


इसलिए 21 दिसंबर की सुबह मैं वहां से अपने एक पारिवारिक मित्र के घर चली गई। मैं एसआईटी से भाग नहीं रही हूं, पर यह सोचती हूं कि चंडीगढ़ पुलिस द्वारा बनाई गई एसआईटी पर क्यों विश्वास करूं।

यह एसआईटी भी उन्हीं पुलिस कर्मियों की है, जिनके सहयोगियों ने मेरे साथ रेप किया था। ---मुझे लगता है कि चंडीगढ़ पुलिस केस की इंक्वायरी ऐसे करेगी कि दोषी आखिर में बरी हो जाएं।

मुझे लगता है कि इंक्वायरी ऐसी एजेंसी से करवाई जाए जो कम से कम चंडीगढ़ पुलिस के नीचे न आती हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed