फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rape, disable girl rape, sirsa rape, haryana rape, crime, haryana, police, sirsa

बलात्कारी बोला, बच्चे छोटे-मां-बाप बूढ़े हैं, जज सजा में नरमी बरतें

Fri, 22 Jul 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 22 Jul 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
rape, disable girl rape, sirsa rape, haryana rape, crime, haryana, police, sirsa
तनावग्रस्त व्यक्ति - फोटो : डेमो फोटो
दिव्यांग नाबालिग से बलात्कार मामले की अदालत में सुनवाई चल रही थी कि आरोपी गुहार लगाते हुए गिड़गिड़ाने लगा। मामले में अदालत का फैसला सुनने के लिए हर शख्स बेकरार था। अदालत परिसर में सुबह से ही इसी दोषी किशोरी लाल की सजा को लेकर चर्चा होती ही।
विज्ञापन


किशोरी लाल ने अपने अंतिम बयानों में न्यायाधीश से गुहार लगाते हुए कहा कि जज साहब मैं अकेला कमाने वाला हूं, बच्चे छोटे और मां-बाप बूढ़े हैं। मुझसे गलती हुई है पर मेरे बच्चों का भविष्य और बूढ़े मां-बाप की तरफ देखकर सजा में नरमी बरतना।
विज्ञापन


इसके बाद न्यायाधीश प्रवीण कुमार ने फैसला लिखवाना शुरू किया और शाम सवा चार बजे बलात्कारी किशोरी लाल को सात साल कैद व 21 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। किशोरी लाल की गुहार पर अदालत ने सजा देने में नरमी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसला सुनने के बाद हर तरफ यही चर्चा थी कि अदालत ने सजा में बहुत रहमदिली दिखाई है। जिस प्रकार का अपराध था। समाज में एक संदेश देने के लिए कड़ी सजा की आस लोगों ने लगा रखी थी, ताकि कोई भी शख्स इस प्रकार का अपराध करने से पहले हजार बार सोचे।

दिव्यांग पीड़िता ने इशारों में अदालत को सुनाई आपबीती

rape, disable girl rape, sirsa rape, haryana rape, crime, haryana, police, sirsa
rape shimla
खास बात यह है कि दिव्यांग पीड़िता ने इशारों की भाषा से अदालत को सारी आपबीती बताई। अदालत ने इशारों से उसकी बात समझने के लिए खास तौर पर एक विशेषज्ञ बुलाया। घंटों चली गवाही के दौरान न्यायाधीश संगीता राय स्वयं पीड़िता की आपबीती जानकर हैरान रह गई। एडीजे संगीता राय का तबादला करनाल होने के बाद नवनियुक्त न्यायाधीश प्रवीण कुमार ने इस मामले में का निपटारा किया।

मामले के अनुसार ऐलनाबाद के वार्ड नंबर छह निवासी 46 वर्षीय किशोर लाल ने 11 मई 2015 को क्षेत्र में घूमने वाली एक नि:शक्तजन नाबालिग को अपने घर ले आया। परिवार वाले बाहर गए हुए थे। उसने नि:शक्तजन को अपनी हवस का शिकार बनाया। जब किशोरी लाल गेट खोलकर नाबालिग को बाहर छोड़ने जाने लगा तो पड़ोस के कुछ लोगों ने उसे देख लिया। नाबालिग की हालत देखकर लोगों को आभास हो गया कि उसके साथ कुछ न कुछ गलत हुआ है।

लोगों ने नाबालिग के परिजनों को बुलवाया और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई तो उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हो गई। पुलिस ने किशोरी लाल के खिलाफ रेप और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed