फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rape, disable girl rape, rape by hospital employee, yamunanagar rape, haryana rape, crime

अस्पताल कर्मी ने मंदबुद्धि युवती की आबरू लूटी, वारदात CCTV में कैद

Fri, 08 Jul 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Fri, 08 Jul 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
rape, disable girl rape, rape by hospital employee, yamunanagar rape, haryana rape, crime
यमुनानगर हॉस्पिटल में मंदबुद्धि युवती से रेप - फोटो : अमर उजाला
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती 20 वर्षीय मंदबुद्धि युवती से अस्पताल के ही कर्मी ने दुष्कर्म किया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वो तब पकड़ा गया, जब एक स्टाफ नर्स को शक हुआ, उसने कमरे का दरवाजा खोला तो उसे रंगे हाथों पकड़ा। कर्मचारी नशे की हालत में बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया है। मंगलवार रात को फर्कपुर थाना पुलिस करीब 20 साल की एक मंद बुद्धि लड़की को ट्रामा सेंटर में छोड़ गई। यह लड़की रात में सड़क पर अकेली घूम रही थी।
विज्ञापन


इस मंदबुद्धि लड़की को ट्रामा सेंटर के महिला वार्ड में रखा गया। आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे अस्पताल में काम करने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय महिला वार्ड में आया और रेकी की। उसने स्टाफ रूम के कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद वह फिर से महिला वार्ड में आया। वह मंदबुद्धि लड़की को अपने साथ इमरजेंसी रूम में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। खुद को बचाने के लिए लड़की चिल्लाई तो दूसरे वार्ड में मौजूद एक स्टाफ नर्स इमरजेंसी में आई।
विज्ञापन


भीतर के नजारा देख उसने तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। सुबह अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर महिला वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों और उनके तीमारदारों के बयान लिए। इसके बाद आरोपी विजय को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह अस्पताल में एक मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म की शिकायत आई थी। मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की गई। लोगों के बयान के बाद पीड़ित का मेडिकल करवाया गया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।
-कुलबीर कौर, एसएचओ, महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed