फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape by Policaman

मां ने दिया सहारा, पुलिसवाले बेटे ने लूटी आबरू

Thu, 01 Jan 2015 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Thu, 01 Jan 2015 04:44 PM IST
विज्ञापन
Rape by Policaman

पुलिसवाले बेटे से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती को मां ने सहारा देकर घर ठहराया। रात को घर लौटे बेटे और उसके चाचा ने युवती की आबरू लूट ली। मामला सामने आया पंजाब के बठिंडा जिले में।

विज्ञापन


यहां पुलिस लाईन में तैनात एक हवलदार पर एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी की माता और चाचा ने भी इसमें उसका साथ दिया है।
विज्ञापन


वहीं हवलदार अमरीक सिंह ने युवती की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया। डीएसपी गुरदर्शन ने भी युवती को ब्लैकमेलर करार दिया।

शादी को टालमटोल कर रहा था पुलिसवाला

Rape by Policaman
पीड़िता ने बताया कि वह एक कॉलेज की छात्रा है और पीजी में रहती है। उसने बताया कि एक साल पहले हवलदार अमरीक सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए।

जब उसने हवलदार को शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। युवती ने पुलिस कर्मी की माता और उसके चाचा पर उसका साथ देने का आरोप लगाया है।

जान से मारने की धमकी भी दी

Rape by Policaman

युवती ने बताया कि नवंबर माह में वह हवलदार अमरीक सिंह के घर गई थी तो उसकी माता और चाचा ने उसे वहीं ठहराया और रात को हवलदार ने जबरदस्ती उससे संबंध बनाए।

उन्होंने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां भी दी। वहीं हवलदार अमरीक सिंह ने युवती की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया। डीएसपी गुरदर्शन सिंह का कहा है कि लड़की ब्लैकमेल के इरादे से पुलिस कर्मी पर झूठे आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed