फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape by Doctor in Panchkula

नौकरी का झांसा देकर डॉक्टर ने लड़की से किया दुराचार

Tue, 06 May 2014 01:37 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, पंचकूला
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 06 May 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
Rape by Doctor in Panchkula

पंचकूला से अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक डॉक्टर द्वारा नौकरी का झांसा देकर महिला मरीज से दुराचार करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला के रहने वाले एक युवक ने लड़की को नौकरी का झांसा दिया और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार किया।

विज्ञापन


युवक पेशे से डॉक्टर है और लड़की उसके पास इलाज कराने के लिए आती थी। लड़की हिमाचल की रहने वाली है और उसने सेक्टर 17 थाना में ललित के खिलाफ दुराचार की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अपनी शिकायत में लड़की ने बताया कि वह ललित के पास इलाज कराने के लिए जाती थी। एक दिन ललित उससे उसकी लाइफ के बारे में पूछने लगा। लड़की ने उसे बताया कि वह नौकरी की तलाश कर रही है तो ललित उसे नौकरी देने की बात करने लगा। ललित बोला कि मेरा एक दोस्त है और वह तुम्हे कंपनी में नौकरी दिला देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा कहते हुए ललित उसे रविवार को सेक्टर 17 स्थित शिवालिक व्यू होटल ले गया। होटल में वह लड़की को यह कहते हुए कमरे में ले गया कि ये कमरा उसके दोस्त ने बुक कराया है। लड़की ने बताया कि ललित ने मेरे लिए जूस मंगाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। जूस पीते ही मुझे नशा हो गया। इसका फायदा उठाकर ललित ने मेरे साथ दुराचार किया। विरोध किए जाने पर उसने मेरा मोबाइल छीन लिया।

सोमवार को लड़की ने सेक्टर 17 स्थित थाने में ललित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराकर ललित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने ललित के सेक्टर 2 स्थित क्लीनिक पर छापा मारा।


पुलिस ने उसके घर पर भी छापा मारा, लेकिन ललित फरार हो गया। थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed