फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rape and video recording of 5 years old child at rewari, haryana

5 साल की बच्ची से रेप, उसके बाद की शर्मसार करने वाली हरकत

Fri, 12 Aug 2016 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, रेवाड़ी Updated Fri, 12 Aug 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
rape and video recording of 5 years old child at rewari, haryana
rape and video - फोटो : demo
हवस में अंधा इंसान किस हद तक जा सकता है, ये जानकर आप शर्मसार हो जाएंगे। एक युवक ने बच्ची के साथ बेहद घिनौनी करतूत की। उसने बच्ची से रेप किया और उसकी वीडियो भी बना ली। मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में रहने वाले युवक ने ये हरकत की।
विज्ञापन


8 अगस्त को हुई वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने बुधवार रात महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। मूलरूप से एमपी के छतरपुर जिले का रहने वाला पीड़ित परिवार सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान पर रहता है। इसी गांव में यूपी के किसी जिले का निवासी घासी भी किराए पर रहता था। 8 अगस्त की दोपहर पीड़ित परिवार मजदूरी करने गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर घासी ने 8 अगस्त की दोपहर पीड़ित परिवार की पांच साल की मासूम बच्ची के साथ न केवल घिनौनी वारदात को अंजाम दिया, बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया। बुधवार रात मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। इसी बीच आरोपी फरार हो चुका था। महिला थाना पुलिस ने इस दिल दहला देने वाली वारदात के आरोपी घासी के खिलाफ  केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी घासी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
- मुनिया देवी, एएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed