फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape and murder minor girl, minor girl rape and murder, barnala murder, barnala

बरनाला में रेप के बाद नाबालिग का कत्ल, शव लगाया ठिकाने

Sat, 26 Mar 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला।
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला। Updated Sat, 26 Mar 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
rape and murder minor girl, minor girl rape and murder, barnala murder, barnala
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
महिलकलां की एक नाबालिग से रेप के बाद उसका कत्ल कर उसका शव खुर्दबुर्द कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम केस में एक ही परिवार के चार सदस्यों पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना महिलकलां के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी लड़की को 20 मार्च की रात को जतिंदर कुमार, सोनी व सुखविंदरपाल सिंह, गीता रानी बहला फुसलाकर कहीं ले गए। जतिंदर कुमार व सोनी ने सुखविंदरपाल सिंह व गीता रानी की शह पर पहले उसकी नाबालिग लड़की के साथ पहले रेप किया फिर जुर्म छुपाने के लिए उसकी लड़की का कत्ल कर शव खुर्दबुर्द कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि सुखविंदरपाल सिंह व गीता रानी पति पत्नी हैं और जतिंदर कुमार व सोनी इनके बेटे हैं। उन्होंने बताया कि नाबालिग मृतका के पिता के बयानों पर जतिंदर कुमार, सोनी, सुखविंदरपाल सिंह व गीता रानी पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने कहा कि आरोपियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed